JeevanMag.com

About Us

कथा‍-कहानी

यह भी जानो!

अनमोल वचन

From JeevanMag.com

Showing posts with label Mamta kiran. Show all posts
Showing posts with label Mamta kiran. Show all posts

Monday, 23 June 2014

सपना- ममता किरण

जीना सपनों को,
सपनों में जीना;
जीवन का सपना
मेरा वह सपना।


ममता किरण  
शोधार्थी (हिन्दी) 
बिहार विवि, मुज॰

बेटियाँ- ममता किरण

प्रतिक्रियाएँ‍-बहसें,
बड़बड़ाना-गुस्साना,
उबते ही-
पन्ने की-सी पलट देना,
दैनिक समाचार-
पत्रों जैसी;
सबरंग बातें-
सुनाई जाती हैं।
क्या बेटियाँ-
इसीलिए पराई बताई जाती हैं?

ममता किरण  
शोधार्थी (हिन्दी) 
बिहार विवि, मुज॰

 

Monday, 29 April 2013

नारी- ममता किरण


वह नर पशु निरा समान,
करता नहीं जो सम्मान,
नारी को प्रताड़ित करता,
जग में करता उसका अपमान।
समय बदल गया,
संदर्भ बदल गया,
बदला इनका अभिमान।
अतिशयता की सीमा कर पार,
ये कर रहे हैं दुराचार।
मौन हैं जब तक, बचे हैं तब तक।
तन जायेंगी जिस दिन‍-
ये तन्वियाँ;       
नाश पाप का कर करेंगी,
दुष्ट प्रवृतियों का संहार।
रोक सकेगा इनको‍-
कोई बल,
छल सकेगा इनको-
कोई छल,
बदलेंगी जब ये हवाएँ,
बदलेंगी तब ये मानसिकताएँ।
मुस्कुरा उठेंगी‍-
ये जीवनदायिनी,
जो करती सृष्टि का निर्माण;
निर्माण की जो दुर्गा हैं,
जो इनको निर्मित करती हैं,
क्यों नहीं-
नर करते इनका सम्मान।
ममता किरण 
शोधार्थी (हिन्दी)
बिहार विवि, मुज॰

Sunday, 30 December 2012

संवेदना- ममता किरण

दिल्ली जो अब दहली है,
दहले हैं सबके दिल।

दहला देने वाले हैवान,
दिल से नहीं वो इंसान।
मुखर हो उठी दिल्ली सारी,
दिल्ली सारी, देश सारा;
बच सके अब शायद‍-
प्रत्येक नारी का सम्मान।  
ममता किरण
शोधार्थी- बिहार विवि, मुज॰
-------------Stay connected with us through Twitter---- www.twitter.com/jeevanmag--- 

A series of skype group conversations beetween students from India & Pakistan

A series of skype group conversations beetween students from India & Pakistan
Proudly sponsored by JeevanMag.com
 
Copyright © 2016 Jeevan Mag
Editor-in-chief Akash Kumar Executive Editor Nandlal Mishra Associate Editor AbuZaid Ansari Publisher Blue Thunder Student AssociationShared by WpCoderX
Blogger Widgets